रामनवमी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, उपायुक्त ने जताया आभार

रामनवमी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, उपायुक्त ने जताया आभार

लोहरदगा : उपायुक्त डॉ ताराचंद ने रामनवमी को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए सभी जिलावासियों का आभार जताया है. उपायुक्त ने कहा कि एक बार फिर लोहरदगा जिला वासियों ने आपसी एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया है और रामनवमी के त्यौहार को सम्पन्न कराया है. जुलूस के दौरान सभी धर्म-सम्प्रदाय के लोगों ने गंगा-जमुनी की तहजीब को कायम रखा है. यह सब सभी के प्रयास से ही सम्भव हो पाया. रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार के अवसर पर जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी व सुरक्षा बलों का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने आपसी तालमेल के जरिये जुलूस व अन्य कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराया. समाज के बुद्धिजीवी व समाजसेवियों ने अभिभावक की तरह हर कदम पर साथ दिया और जिला प्रशासन को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया.मीडियाकर्मियों का विशेष रूप से विशेष धन्यवाद जिन्होंने जिला प्रशासन के कार्यों का लगातार कवरेज दिया और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की भूमिका को भली-भांति निभाया. सामाजिक व धार्मिक संगठनों का भी धन्यवाद जिन्होंने रामनवमी को सम्पन्न कराने में हर कदम पर जिला प्रशासन का साथ दिया और आपसी समरसता व भाईचारे को बनाये रखा. नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर में 43 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराया

लोहरदगा़ सेवा भारती लोहरदगा के द्वारा चुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सचिव संजय चौधरी ने संयुक्त रूप से भारत माता की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर की. शिविर में 43 लोग अपने स्वास्थ्य संबंधित जांच करा लाभान्वित हुए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >