सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को जेल

शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रही नाबालिग के साथ भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव में चार युवकों ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.

शादी समारोह से घर लोटने के समय आरोपियों ने घटना को दिया अंजाम भंडरा. शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रही नाबालिग के साथ भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा गांव में चार युवकों ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता अपने स्वजनों के साथ भंडरा थाना में चार नामजद लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराया है. पीड़िता के पिता द्वारा प्राथमिक की दर्ज करायी गयी है. इधर भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह द्वारा घटना की सूचना मिलते ही सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर एक को लोहरदगा जेल, जबकि तीन नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह गुमला भेज दिया . बताया जाता है कि विगत आठ मई की शाम भंडरा थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में विवाह समारोह चल रहा था. जिसमें दो नाबालिग बहनें विवाह समारोह में शामिल होने गयी थी. छोटी बहन पहले घर लौट गयी. बड़ी बहन कुछ देर बाद घर लौट रही थी. तभी चार युवकों ने जबरदस्ती उसे अपने साथ आम बगीचा में ले जाकर बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया . घटना के बाद नाबालिग लोक लज्जा के कारण घर वापस नहीं लौटकर अपनी सहेली के घर चली गयी. इधर नाबालिग के परिजन उसकी खोजबीन करने लगे .दूसरे दिन नाबालिग अपनी सहेली के घर मिली. परिजनों ने उसे अपने घर लाया. वह काफी डरी सहमी थी . उससे पूछताछ करने पर अपने साथ हुई घटना का जानकारी परिजनों को दी .परिजन उसे लेकर भंडारा थाना आये. इस मामले में भंडरा थाना पुलिस गांव के ही रामा उरांव के पुत्र धरमु उरांव के अलावा तीन नाबालिगों को भंडरा थाना कांड संख्या 24/2024 धारा 376 डी ,आईपीसी व पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद रविवार को एक आरोपी को लोहरदगा जेल जबकि तीन नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह गुमला भेज दिया .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >