राम प्रसाद पाल की रिपोर्ट
लोहरदगाः केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के महामंत्री कुणाल वर्मा ने समिति के पूर्व अध्यक्ष संतोष लकड़ा उर्फ इंद्रजीत लकड़ा के चार वर्षों के कार्यकाल को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें बधाई दी है. उन्होंने कहा कि संतोष लकड़ा का कार्यकाल समिति के इतिहास में सामाजिक समरसता और धार्मिक एकजुटता के लिए याद किया जाएगा.
नए मेला मैदान के लिए किया लगातार प्रयास
कुणाल वर्मा ने कहा कि संतोष लकड़ा ने नए मेला मैदान के लिए लगातार प्रयास किया. समाज के अभिभावकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए मेला मैदान के स्थान परिवर्तन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व और सभी को साथ लेकर चलने की कार्यशैली को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें- MMDR संशोधन अधिनियम 2026 के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
सातों प्रखंडों तक पहुंचा समिति का दायरा
उन्होंने कहा कि संतोष लकड़ा के कार्यकाल में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति का दायरा शहरी क्षेत्र से आगे बढ़कर जिले के सभी सात प्रखंडों तक पहुंचा. ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों को भी केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति से जोड़ा गया. इससे ग्रामीण और शहरी समाज के बीच सामाजिक एवं सांस्कृतिक जुड़ाव मजबूत हुआ.
मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा
कुणाल वर्मा ने कहा कि संतोष लकड़ा के साथ काम करने के दौरान उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर मिला. उनकी कार्यशैली और अनुभव से मिली प्रेरणा को समाज की एकता और मजबूती के लिए आगे भी उपयोग किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संतोष लकड़ा ने सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा को मजबूत किया है. अब उनका मार्गदर्शन और सहयोग संरक्षक के रूप में समिति को मिलता रहेगा.
ये भी पढ़ें- 70 साल बाद भी बैरांव स्कूल तक नहीं बनी पक्की सड़क, कीचड़ में जाते हैं बच्चे
सरना-सनातन एकता को मजबूत करने में योगदान
कुणाल वर्मा ने कहा कि संतोष लकड़ा का चार वर्षों का कार्यकाल केवल उपलब्धियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सामाजिक समरसता, धार्मिक एकजुटता और सरना-सनातन एकता को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण रहा है. उनका योगदान लंबे समय तक याद रखा जाएगा.
