भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पांच घायल, तीन रेफर

थाना क्षेत्र के बड़की चांपी में आपसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले. घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गये.

कुड़ू. थाना क्षेत्र के बड़की चांपी में आपसी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले. घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हो गये. कुड़ू सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद तीन को बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर किया गया है. बताया जाता है कि बड़की चांपी गांव निवासी मुरारी प्रसाद सोनी का अपने गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था. शुक्रवार को किसी बात को लेकर मुरारी प्रसाद सोनी व गोतिया के बीच विवाद शुरू हो गया देखते ही देखते दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी व डंडा से हमला कर दिया. इस घटना में मुरारी प्रसाद सोनी उनकी पत्नी सावित्री देवी तथा बेटा सौरभ कुमार सोनी व दूसरे पक्ष के उत्तम सोनी व आदित्य सोनी घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से पांचों को इलाज के लिए कुड़ू सीएचसी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद तीन को बेहतर इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घटना की सुचना थाना प्रभारी अजीत कुमार को मिली. थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे ध मामले की जांच शुरू कर दिया है. दोनों तरफ से मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >