शनरों ने किया विरोध प्रदर्शन, वैलिडेशन एक्ट वापस लेने की मांग

शनरों ने किया विरोध प्रदर्शन, वैलिडेशन एक्ट वापस लेने की मांग

लोहरदगा. केंद्र सरकार द्वारा पारित वैलिडेशन एक्ट के विरोध में पेंशनर भवन में पेंशनर समाज के लोगों ने बैठक की. बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ नाराजगी जतायी. पेंशनरों का कहना है कि वैलिडेशन एक्ट के प्रावधानों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं. पेंशनर समाज के पदाधिकारियों ने सरकार से इस कानून को तत्काल वापस लेने की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांग नहीं मानी गयी, तो आंदोलन को जिला स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जायेगा. बैठक में प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार और स्थानीय सांसदों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय भी लिया गया. वक्ताओं ने कहा कि पेंशन बुजुर्गों का सम्मान और जीवनयापन का आधार है, उससे छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >