सामाजिक सद्भाव बैठक में हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर

सामाजिक सद्भाव बैठक में हिंदू समाज की एकजुटता पर जोर

सेन्हा. सामाजिक सद्भाव के बैनर तले रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के समीप प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय सामाजिक सद्भाव प्रमुख राकेश लाल व अन्य ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया. बैठक का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज की सभी जातियों को एक सूत्र में बांधना और सामाजिक समानता का संदेश सुदृढ़ करना था. वक्ताओं ने कहा कि समाज में कोई छोटा या बड़ा नहीं है, सभी जन एक समान हैं. बैठक में धर्मांतरण कराने वाली शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करने की अपील की गयी. साथ ही वक्ताओं ने कहा कि आदिकाल से भारत में निवास करने वाले हम सभी लोग आदिवासी हैं. मौके पर केदारनाथ साहू, मोहन महली, जयप्रकाश साहू, जोधनरायण साहू, संतोष महतो, बिमलेश तिवारी, संजय सिंह, मनोज दास, ठकरू उरांव, बलकु उरांव, अजय राम सहित ग्रामीण महिला-पुरुष शामिल थे.वही बैठक का समापन भारत माता के जयघोष एवं कल्याण मंत्र के साथ किया गया. सेवानिवृत्त थाना प्रभारी को दी गयी भावभीनी विदाई

भंडरा. भंडरा के थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर डीएसपी समीर तिर्की ने कहा कि अरविंद सिंह के सेवानिवृत्त होने से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है, उन्होंने हमेशा जनता के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य किया. इंस्पेक्टर संदीप साह और बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि पुलिस विभाग में सुरक्षित सेवानिवृत्त होना गर्व की बात है. सीओ दुर्गा कुमार ने उनके उत्साहपूर्वक कार्यशैली की सराहना की. मौके पर अरविंद कुमार सिंह ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि भंडरा का कार्यकाल उनके लिए सदैव यादगार रहेगा. समारोह में पुलिस इसपेक्टर संदीप साह, सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा, मुखिया संघ के अध्यक्ष परमेश्वर महली, इंद्रदेव उरांव, किशोरी मोहन शर्मा, संजय खत्री, डॉ ओम कुमार सहित कई समाजसेवी व पुलिसकर्मी उपस्थित थे. सभी ने उनके सुखद एवं दीर्घायु जीवन की मंगल कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >