लोहरदगा में हाथियों के झुंड ने जमकर मचाया उत्पात, खदेड़ने के दौरान छात्र की कुंआ में गिरने से मौत

लोहरदगा में हाथियों के झुंड को खदड़ने के दौरान एक स्कूली छात्र की कुंआ में गिरने से मौत हो गयी. घटना कुड़ू प्रखंड की है.

अमित कुमार राज, कुड़ू : लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड में स्थित इटरा गांव में हाथियों के झुंड ने शनिवार रात जमकर उत्पात मचाया. जिसे खदड़ने के दौरान गांव के ही एक स्कूली छात्र उमेश उरांव कुंआ में गिर गिया. जिससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस की टीम फिलहाल मामले की जांच कर रही है.

लोहरदगा के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर रहा है हाथियों का झुंड

जानकारी के अनुसार बीते कुछ दिनों से हाथियों का झुंड लोहरदगा के कुड़ू प्रखंड के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर रहा है. शनिवार देर हाथियों का एक झुंड अचानक इटरा गांव आ धमका. गांव में प्रवेश करने के साथ ही हाथियों ने दो मकानों को धवस्त कर दिया. हाथियों को तांडव मचाता देख ग्रामीणों ने हाथियों को मशाल लेकर खदेड़ना शुरु कर दिया.

आक्रोशित हाथी के हमले से बचने के दौरान हुआ हादसा

ग्रामीणों की भीड़ को देख हाथियों का झुंड भागने लगा. भागते भागते वे जिंगी कोयल नदी पहुंच गये. इसके बाद वे ऐडादोन गांव की ओर मुड़ गये. इस दौरान हाथियों के झुंड से अलग होकर एक हाथी आक्रोशित होकर अचानक हमला करने के लिए भीड़ के पीछे दौड़ पड़ा. इस वजह से ग्रामीण डरकर इधर उधर भागने लगे. ग्रामीणों की उस भीड़ में उमेश नाम का एक छात्र भी था. जो भागने के दौरान गांव के ही एक खेत किनारे स्थित कुआं में गिर गया. जिसमें डूबकर उसकी मौत हो गयी.

कुंआ में तैरता मिला छात्र का शव

भागते वक्त किसी को भी उसका ख्याल नहीं था. सुबह तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी. इसके बाद उसके परिवार वालों ने इसकी जानकारी आसपास के रहने वाले लोगों को दी. जब तलाश की गयी तो उसका शव ऐडादोन गांव के एक कुंआ में उसका शव तैरता मिला. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेजा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: ASI धर्मेंद्र सिंह हत्याकांड मामले की जांच के लिए लोहरदगा पहुंचे DIG अनूप बिरथरे, एसपी को दिया ये निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >