मंजूरमती उच्च विद्यालय में बाल संसद का चुनाव, आदित्य और सुप्रिया बने प्रधानमंत्री

मंजूरमती उच्च विद्यालय में बाल संसद का चुनाव, आदित्य और सुप्रिया बने प्रधानमंत्री

लोहरदगा़ मंजूरमती उच्च विद्यालय, महादेव आश्रम में शनिवार को बाल संसद का चुनाव उत्साहपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ. इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग किया और योग्य प्रतिनिधियों का चयन किया. आदित्य और सुप्रिया को मिली कमान : चुनाव परिणामों के अनुसार, बालक वर्ग में प्रधानमंत्री पद पर आदित्य देव गोस्वामी और उप प्रधानमंत्री पद पर राजा राम निर्वाचित हुए. वहीं, बालिका वर्ग में सुप्रिया पाण्डेय को प्रधानमंत्री और रहनुमा परवीन को उप प्रधानमंत्री चुना गया. शिक्षा मंत्री के रूप में संतोष कुमार साहू और रोशनी कुमारी का चयन किया गया. खेल मंत्री पद पर अनु कुमार साहू व करिश्मा कुमारी, अनुशासन मंत्री रूपेश उरांव व रोहिणी कुमारी, स्वच्छता मंत्री अनीश कुमार साहू व रूपाली कुमारी तथा सांस्कृतिक मंत्री आदर्श ठाकुर व ज्योति कुमारी को चुना गया. नेतृत्व क्षमता का होगा विकास : इस मौके पर विद्यालय के सचिव और प्रधानाध्यापिका ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि बाल संसद के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है. शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी. विद्यालय परिवार ने उम्मीद जतायी कि ये प्रतिनिधि विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, स्वच्छता और अनुशासन को बेहतर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >