विद्यालय में अर्थ डे मनाया गया

टायनी टास्क और त्रिवेणी कॉन्वेंट में अर्थ डे मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चे शामिल थे.

….विद्यालय में अर्थ डे मनाया गया फोटो कार्यक्रम में शामिल बच्चे लोहरदगा. टायनी टास्क और त्रिवेणी कॉन्वेंट में अर्थ डे मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के बच्चे शामिल थे. कार्यक्रम को टायनी टास्क के रघुवीर शर्मा की देखरेख में किया गया.कक्षा नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों ने अर्थ डे में ब्लू डे मनाया. पृथ्वी का चित्र बनाया. विद्यालय में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों ने धरती और पेड़ पौधों का चित्र बनाया और धरती को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया. विद्यालय के रघुवीर शर्मा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए कहा कि-पृथ्वी दिवस प्रत्येक साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है. पृथ्वी दिवस का महत्व इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग के बारे में पर्यावरणविदों के माध्यम से पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव का पता चलता है. कार्यक्रम में विद्यालय की सभी शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >