राशन कार्डधारियों का ई-केवाइसी अनिवार्य, डीलरों को मिला प्रशिक्षण

राशन कार्डधारियों का ई-केवाइसी अनिवार्य, डीलरों को मिला प्रशिक्षण

किस्को़ प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सुचित्रा भगत, उप प्रमुख गीता देवी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उदय कुमार महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा : कार्यशाला में डीलरों को सोना-सोबरन धोती-साड़ी वितरण, नमक-चीनी एवं चना दाल वितरण योजना की विस्तृत जानकारी दी गई. बीएसओ उदय कुमार महतो ने राशन कार्ड में ई-केवाईसी और मोबाइल नंबर सीडिंग की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि ई-पॉश मशीन के माध्यम से वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाना प्राथमिकता है. उन्होंने डोर स्टेप डिलीवरी और ई-आरसीएमएस के तकनीकी पहलुओं से भी डीलरों को अवगत कराया. आंकड़ों में राशन वितरण की स्थिति : प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि किस्को प्रखंड में कुल 13,529 राशन कार्डधारियों के माध्यम से 57,081 सदस्यों को लाभ मिल रहा है. वहीं, पेशरार प्रखंड में 7,219 कार्डधारियों के 31,224 सदस्यों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है. दोनों प्रखंडों में 684 पीवीटीजी (आदिम जनजाति) कार्डधारी हैं, जिन्हें सरकार की विशेष योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है. मौके पर ये थे मौजूद : बैठक में सांसद प्रतिनिधि दयानंद उरांव, मुखिया भागवत सिंह खेरवार, दीपक कुमार, निरंजन कुमार, सोनी कुमारी, सज्जन कुमार, पंकज कुमार सहित किस्को और पेशरार प्रखंड के कई जन वितरण प्रणाली दुकानदार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >