प्रतिभा निखारने के लिए अनुशासन और कड़ी मेहनत जरूरी : राधा तिर्की

प्रतिभा निखारने के लिए अनुशासन और कड़ी मेहनत जरूरी : राधा तिर्की

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित संत मार्क्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. लक्ष्य लेकर करें पढ़ाई और खेल : विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राधा तिर्की ने कहा कि जीवन संवारने के लिए लक्ष्य लेकर पढ़ाई करें. आज के दौर में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी शारीरिक और मानसिक विकास के लिए अनिवार्य है. उन्होंने कहा कि झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच की आवश्यकता है. जनप्रतिनिधि और प्रशासन के सहयोग से इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया जाएगा. उन्होंने बच्चों से अनुशासन बनाए रखने और अभिभावकों से बच्चों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने की अपील की. विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दम : प्रतियोगिता के दौरान 100 व 200 मीटर दौड़, जलेबी रेस, चॉकलेट रेस और बैलून फुलाओ जैसी विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की गयीं. नन्हे बच्चों ने इन खेलों में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया. कार्यक्रम के अंत में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >