खड़गे से मिले धीरज प्रसाद साहू, OBC-SC-ST आमसभा में शामिल होने का दिया निमंत्रण

धीरज प्रसाद साहू ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर ओबीसी, एससी, एसटी आमसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया. खरगे ने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.

लोहरदगा. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने नयी दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की. इस दौरान झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों, कांग्रेस संगठन की गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई.

प्रस्तावित आमसभा में शामिल होने का दिया निमंत्रण

मुलाकात के दौरान ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों से जुड़े विषयों को लेकर प्रस्तावित आमसभा पर विशेष चर्चा हुई. धीरज प्रसाद साहू ने मल्लिकार्जुन खरगे को आमसभा में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. आमसभा की तिथि और समय प्रदेश प्रभारी के साथ विचार-विमर्श के बाद तय किया जायेगा.

संगठन की मजबूती पर भी चर्चा

बैठक में झारखंड में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ. साथ ही ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों से जुड़े सामाजिक न्याय एवं जनहित के मुद्दों को व्यापक मंच पर उठाने पर चर्चा की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >