1200 फीट ऊंचे पहाड़ पर गुफा में विराजे बाबा भोले के दर्शन को उमड़े भक्त

1200 फीट ऊंचे पहाड़ पर गुफा में विराजे बाबा भोले के दर्शन को उमड़े भक्त

सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पावन पर्व रविवार को अटूट श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. तड़के सुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. जैसे-जैसे दिन चढ़ा, मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भक्तों की कतारें लंबी होती चली गयीं. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-शांति की कामना की. गुफा मंदिर में उमड़ा जनसैलाब : उत्सव का मुख्य केंद्र अलौदी पंचायत अंतर्गत 1200 फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित गुफा मंदिर रहा. यहां प्राकृतिक गुफा में स्थित शिवलिंग की पूजा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. इस दौरान भक्तों ने रामधुनी और अखंड हरिकीर्तन किया, जिससे पूरा पहाड़ी क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद (भंडारा) का भी प्रबंध किया गया था. विभिन्न गांवों में धार्मिक अनुष्ठान : प्रखंड के चौकनी, कोराम्बे, सेरेंगहातु, सीठीयो, बादला, बक्सीडीपा, सेन्हा, अरु और झखरा सहित विभिन्न शिवालयों में पुरोहितों ने विशेष महाआरती की. शाम को यजमानों के साथ सामूहिक पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ. चंदवा गढ़गांव स्थित महादेव मंडा गुफा मंदिर में भी आयोजन समिति के सदस्य व्यवस्था संभालने में सक्रिय दिखे. सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम : महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रखंड प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. सभी प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहा. प्रशासन की मुस्तैदी के कारण श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना में कोई कठिनाई नहीं हुई और उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >