17 को लोहरदगा जिला स्थापना दिवस पर लगेगा विकास मेला

17 को लोहरदगा जिला स्थापना दिवस पर लगेगा विकास मेला

लोहरदगा़ 17 मई को जिला स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने समाहरणालय सभागार में उच्च स्तरीय बैठक की. उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष भी स्थापना दिवस पर समाहरणालय मैदान में भव्य विकास मेला आयोजित किया जायेगा. इस मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जायेगा. साथ ही, पात्र लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण भी होगा. जिला प्रशासन ने सभी विभागों को समन्वय के साथ स्थापना दिवस के सफल आयोजन का निर्देश दिया है. प्रतिभाओं का होगा सम्मान : स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग, निबंध और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. खेल प्रेमियों के लिए फुटबॉल, बैडमिंटन और मैराथन दौड़ का आयोजन होगा, जिनके विजेताओं को प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. विशेष रूप से, मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. उत्सव की शाम नये नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम होगी, जहां विद्यार्थी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे. ऐतिहासिक परिचय : 1983 में रांची को विभाजित कर तीन जिले रांची, गुमला और लोहरदगा के निर्माण के फलस्वरूप लोहरदगा जिला के रूप में अस्तित्व में आया. जिले का नामकरण लोहरदगा शहर के नाम पर किया गया जो जिले का प्रशासनिक मुख्यालय बना. 1972 में लोहरदगा को अनुमंडल एवं 1983 में जिले का रूप में स्थान प्राप्त हुआ. बैठक में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, एसडीओ अमित कुमार, सिविल सर्जन राजू कच्छप सहित जिला स्तर के कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >