उपायुक्त ने सुमन प्रजापति को प्रदान किया किट

उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने बोशिया खेल से जुड़े खिलाड़ी सुमन प्रजापति को खेल किट प्रदान किया.

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने बोशिया खेल से जुड़े खिलाड़ी सुमन प्रजापति को खेल किट प्रदान किया. इस किट में खेल में इस्तेमाल होने वाली गेंदें शामिल हैं. सुमन ने इस वर्ष विशाखापत्तनम में आयोजित नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया था. वे झारखण्ड के इकलौते खिलाड़ी हैं जो इस खेल में किसी जिला का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्होंने वर्ष 2024 में ग्वालियर में आयोजित नेशनल बोशिया चैंपियनशिप में युगल जोड़ी के रूप में भी रजत पदक हासिल किया था. सुमन सलगी लोहरदगा के रहनेवाले हैं जो वर्तमान में कुटमू लोहरदगा में रहते हैं. मौके पर उपायुक्त ने सुमन प्रजापति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जिला प्रशासन लोहरदगा की ओर से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर सुमन के पिता तालकेश्वर प्रजापति व भाई आदित्य कुमार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >