लोहरदगा: उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने गुरुवार को एसआइआर कार्यक्रम के तहत पेशरार प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव रोरद व केरार का भ्रमण कर विभिन्न मतदान केन्द्रों के अंतर्गत चल रहे गणना प्रपत्र वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्यों का निरीक्षण किया. उन्होंने कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की. कार्य में तेजी लाने का निर्देश निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने पेशरार प्रखंड अंतर्गत रोरद पंचायत के मतदान केन्द्र संख्या-16, 17 एवं केरार गांव के मतदान केन्द्र संख्या-09 का निरीक्षण किया. जिसमें कार्य की प्रगति धीमी पायी गयी. बीएलओ व बीएलओ सुपरवाइजर को निदेश दिया गया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाये. स्थानांतरित मतदाताओं की नयी जगह पर मैपिंग की स्थिति का सत्यापन कर लिया जाये. अतिरिक्त कर्मी की प्रतिनियुक्ति का निर्देश उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बीएलओ के सहयोग के लिए प्रखंड के कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाये और गणना प्रपत्र के वितरण, संग्रहण व डिजिटाइजेशन का कार्य 4-5 दिनों के अंदर पूर्ण कर लिया जाये. मौके पर सुषमा नीलम सोरेंग, उप संजय कुमार, अंजना दास, अजय कुमार तिर्की सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
उपायुक्त ने रोरद व केरार का भ्रमण कर एसआइआर कार्य की प्रगति की ली जानकारी

उपायुक्त ने रोरद व केरार का भ्रमण कर एसआइआर कार्य की प्रगति की ली जानकारी
Copied link
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने रोरद और केरार गांव का दौरा कर एसआइआर कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को जल्द काम पूरा करने का निर्देश दिया।