लोहरदगा. उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप कुमार मीना ने आज ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने ईवीएम-वेयरहाउस का भौतिक अवलोकन करते हुए सुरक्षा संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उन्होंने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्य स्थिति, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता, डबल लॉक सिस्टम तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जानकारी प्राप्त की. साथ ही वेयरहाउस में प्रवेश एवं निकासी पंजी का भी निरीक्षण किया.
उपायुक्त ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
उपायुक्त ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
