शहरी क्षेत्र के प्रमुख सड़कों की मरम्मति की मांग की

शहरी क्षेत्र के प्रमुख सड़कों की मरम्मति की मांग की

लोहरदगा .भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय बर्मन ने लोहरदगा नगर परिषद क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की कई प्रमुख सड़कें जगह-जगह टूट चुकी हैं, जिससे साइकिल से विद्यालय जाने वाले विद्यार्थी, टुकटुक और ऑटो जैसे छोटे वाहन आये दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. आमजन भी इन गड्ढों के कारण चोटिल हो रहे हैं और ये मार्ग जानलेवा साबित हो रहे हैं.उन्होंने विशेष रूप से पावरगंज चौक से मिशन चौक, शास्त्री चौक, महाबीर चौक से बरवा टोली चौक, हिंडाल्को कार्यालय द्वार के निकट, मेनका सिनेमा से स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच, राणा चौक से तिवारी दूरा होते हटिया गार्डन चौक तथा गुदरी बाज़ार हनुमान मंदिर से तेतरतर चंद्रशेखर आजाद चौक तक की सड़कों की स्थिति को बेहद खराब बताया. संजय बर्मन ने अनुरोध किया कि बारिश से पूर्व इन सड़कों की मरम्मत करायी जाये, ताकि विद्यार्थियों और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >