डीडीसी ने फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने के लिए सभी मुखिया से मांगा सहयोग

डीडीसी ने फाइलेरिया मुक्त जिला बनाने के लिए सभी मुखिया से मांगा सहयोग

लोहरदगा. डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत की अध्यक्षता में पंचाइत कर गोइठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले में संचालित मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) राउंड की सफलता को लेकर सभी मुखियाओं के साथ विस्तृत चर्चा की गयी. डीडीसी ने बताया कि 10 से 25 फरवरी तक चलने वाला यह अभियान पूरी तरह सुरक्षित है. उन्होंने सभी मुखिया से अपील की कि वे स्वयं डीइसी और अल्बेंडाजॉल की दवा खाएं और अपने पंचायत के ग्रामीणों को भी इसके लिए प्रेरित करें. बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन के साथ-साथ जीरो ड्रॉपआउट पंचायत बनाने और पंचायतों के आइएसओ सर्टिफिकेशन पर भी जोर दिया गया. डीडीसी ने स्पष्ट किया कि पंचायतों के विकास और स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए जन प्रतिनिधियों की सक्रियता अनिवार्य है. मौके पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग और जिला पंचायत राज पदाधिकारी अंजना दास सहित कई प्रखंडों के मुखिया उपस्थित थे. संध्या चौपाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

लोहरदगा़ नगरपालिका निर्वाचन 2026 स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत वार्ड 04 ढोढ़ा टोली लोहरदगा में मतदाताओं की उपस्थिति में विशेष संध्या चौपाल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें सभी मतदाताओं को मतदान में भाग लेने को लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचने में सहयोग करने एवं मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में स्वीप टीम को ओर से प्रभारी पदाधिकारी कृष्ण कुमार गुप्ता, कालीचरण उरांव, मेराज अंसारी, इम्तियाज खान, जफर कमाल, मुज्जफर आलम, शैलेश तिर्की सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >