डीसी ने किया दीदी कैफे का निरीक्षण, संचालन प्रारंभ करने का निर्देश

डीसी ने किया दीदी कैफे का निरीक्षण, संचालन प्रारंभ करने का निर्देश

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने नीति आयोग के अवार्ड मनी से नगर परिषद क्षेत्र में निर्मित दीदी कैफे का निरीक्षण किया. इसमें उन्होंने दीदी कैफे के मुख्य द्वार, किचेन, इंटीरियर डेकोरेशन, खिड़कियों में मच्छरदानी, दीदी कैफे का पोर्टिको, टॉयलेट व वॉशरूम, वॉश बेसिन काउंटर, दीवार का डेकोरेशन, दीदी कैफे का बाहरी परिसर, वस्तुओं की गुणवत्ता आदि का अवलोकन किया और छूटे हुए कार्यों को पूर्ण कराते हुए संचालन जल्द प्रारंभ कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया. डीसी ने कहा कि किसी भी परिस्थिति में वस्तुओं व कार्य से समझौता नहीं हो. सभी कार्य समय से पूर्ण कर संचालन शुरू करायें. कैफे खुलने से जहां शहरवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर खान-पान की सुविधा मिलेगी, वहीं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्राप्त होगा. दीदी कैफे का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा किया जायेगा. कैफे में चाय, नाश्ता, घरेलू व्यंजन एवं अन्य खाद्य सामग्री उचित दरों पर उपलब्ध करायी जायेगी. कैफे को आकर्षक एवं स्वच्छ तरीके से तैयार किया गया है ताकि लोगों को बेहतर वातावरण मिल सके. इस मौके पर जिला अभियंता तारिणी प्रसाद मुखिया, पीपीआइए फेलो व अन्य मौजूद थे. बच्चों के रंगों में दिखी जनजातीय संस्कृति की झलक

किस्को. बच्चों को अपनी जड़ों और विरासत से जोड़ने के उद्देश्य से उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोचा में पिरामल टीम द्वारा चित्रांकन गतिविधि का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने अखड़ा विषय पर अपनी कल्पना के रंग बिखेरे. बच्चों ने चित्रों के माध्यम से सरहुल, करमा पूजा, जोहार परंपरा और सामुदायिक एकता को बेहद खूबसूरती से कागज पर उतारा. उनकी कलाकृतियों में जनजातीय जीवन की विविधता और प्रकृति के प्रति प्रेम साफ नजर आया. पिरामल टीम ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य नयी पीढ़ी में सांस्कृतिक समझ और संवेदनशीलता को मजबूत करना है. बच्चों के उत्साह को देख शिक्षकों ने भी इस प्रयास की सराहना की. विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का अपनी संस्कृति के प्रति जुड़ाव गहरा होता है. मौके पर सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >