डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

डीसी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, दिये कई निर्देश

लोहरदगा. उपायुक्त डॉ ताराचंद ने जिले में संचालित माध्यमिक वार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने उर्सुलाइन कॉन्वेन्ट, 2 चुन्नीलाल उच्च विद्यालय, एमएलए इंटर महिला कॉलेज और लूथरन उच्च विद्यालय समेत विभिन्न केंद्रों का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने केंद्राधीक्षकों को सख्ती से कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेष रूप से परीक्षार्थियों के लिए केंद्रों पर पेयजल और रोशनी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. मौके पर मौजूद एसडीओ अमित कुमार को उन्होंने परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में लागू निषेधाज्ञा (धारा 144) का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षा की शांति व्यवस्था बनी रहे. रवि रौशन बेक ने नहीं किया नामांकन

लोहरदगा. कांग्रेस कार्यकर्ता रवि रौशन बेक ने लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया. इसे लेकर लगातार अटकलें लगायी जा रही थीं. वह चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके थे लेकिन पार्टी ने जब उनके स्थान पर किसी अन्य को समर्थन देने की घोषणा की तो उन्होंने अपना इरादा बदल दिया. रवि सांसद सुखदेव भगत के काफी करीबी माने जाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >