किस्को ब्लॉक में डालसा ने चलाया विधिक जागरूकता अभियान

किस्को ब्लॉक में डालसा ने चलाया विधिक जागरूकता अभियान

किस्को. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष डालसा लोहरदगा एवं डालसा सचिव के निर्देश पर किस्को ब्लॉक में न्याय सेवा का दौरा कार्यक्रम आयोजित किया गया. डालसा की ओर से एलएडीसीएस सुदामा साहू, पैनल अधिवक्ता जयप्रकाश नारायण सिन्हा, पीएलबी शाहिद हुसैन और इजहार अहमद ने ग्रामीणों को नालसा व झालसा की कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. टीम ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, महिला, बच्चे, अनुसूचित जाति-जनजाति और दिव्यांगों को विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा निःशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है. इसके तहत मुफ्त वकील, कोर्ट फीस माफी और विधिक दस्तावेज तैयार कराने जैसी सुविधाएं शामिल हैं. कार्यक्रम में काफी संख्या में मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी कानूनी समस्याओं से जुड़े सवाल पूछे, जिनका टीम ने मौके पर ही समाधान किया. डालसा टीम ने आम लोगों से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी कानूनी परेशानी में सीधे डालसा से संपर्क करने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >