सेन्हा. सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव मुस्लिम मोहल्ला स्थित एक निजी गैरेज में खड़ी स्विफ्ट कार (जेएच 01डीइ 7077) में रविवार सुबह अचानक आग लग गयी. वाहन मालिक हनीफ अंसारी ने बताया कि शनिवार शाम उन्होंने अपनी गाड़ी गैरेज में पार्क की थी और घर चले गये थे. रविवार सुबह करीब 10 बजे जब परिवार के सदस्य आंगन में बैठे थे, तभी उन्होंने कार से घना धुआं और आग की लपटें उठती देखीं. देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा बुरी तरह जल गया. घटना की सूचना मिलते ही सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण कार में शॉर्ट सर्किट होना प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है़
प्रकृति पर्व सरहुल पर उमड़ी जनसैलाब,पारंपरिक शोभायात्रा में थिरके ग्रामीण

प्रकृति पर्व सरहुल पर उमड़ी जनसैलाब,पारंपरिक शोभायात्रा में थिरके ग्रामीण
Copied link
प्रकृति पर्व सरहुल पर उमड़ी जनसैलाब,पारंपरिक शोभायात्रा में थिरके ग्रामीण