लोहरदगा़ शहरी क्षेत्र स्थित प्रेम नगर कृषि मार्केट के पीछे नवनिर्मित श्री बजरंग बली मंदिर में आगामी 12 मार्च को एक दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा. मंदिर समिति की सार्थक पहल से बने इस भव्य मंदिर को लेकर सनातन धर्मावलंबियों में भारी उत्साह है. आयोजन की सफलता के लिए समिति ने विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली है. कलश यात्रा और वैदिक अनुष्ठान : कार्यक्रम का शुभारंभ 11 मार्च को भगवान की प्रतिमा के मंदिर भ्रमण के साथ होगा. मुख्य आयोजन 12 मार्च (गुरुवार) को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा. मंदिर निर्माता रामविलास साहू और उनकी धर्मपत्नी बिरसमुनी देवी मुख्य यजमान के रूप में पूजा अनुष्ठान संपन्न करेंगे. विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर में भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. भंडारा और महाप्रसाद का आयोजन : पूजा के पश्चात मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण होगा. इसके लिए कमेटी का गठन किया गया है़ समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी सनातन प्रेमियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की है. मौके पर शिवदयाल साहू, विदेशी साहू, मुनका साहू, मुन्ना साहू, मुकेश जायसवाल, ढेलू साहू, हीरा साहू, बिंदेश्वर महतो, उदय सिंह, सोनू भगत, आशीष नाग, जसपाल सिंह, दीपक महतो, महेश शर्मा, बिपिन अग्रवाल व सतीश यादव सहित कई लोग सक्रिय हैं.
प्रेम नगर में बजरंग बली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 12 को

प्रेम नगर में बजरंग बली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 12 को
Copied link
प्रेम नगर में बजरंग बली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 12 को