जागरूकता अभियान चला कर पर्यावरण की जानकारी दी

जागरूकता अभियान चला कर पर्यावरण की जानकारी दी

सेन्हा. प्रखंड की मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत डांडू करंजटोली में नालसा (नई दिल्ली) और झालसा (रांची) के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. इसके तहत पीएलवी प्रियांशु कुमार यादव ने ग्रामीणों को पौधरोपण के जरिये पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी. उन्होंने पेड़-पौधों की अंधाधुंध कटाई से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत करते हुए कहा कि जंगल उजड़ने से पर्यावरण दूषित हो रहा है. इससे न केवल मनुष्य, बल्कि पशु-पक्षियों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है. शुद्ध हवा और पानी की कमी के कारण लोग तरह-तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं. अभियान के दौरान ग्रामीणों को प्रेरित किया गया कि वे पर्व-त्योहारों और अन्य खास अवसरों पर आम, अमरूद व जामुन जैसे फलदार और छायादार पौधे लगाने की परंपरा अपनायें. उन्होंने कहा कि एक पेड़ एक पुत्र के समान होता है, इसलिए सभी को पौधे लगाकर उनका संरक्षण करना चाहिए. इस मौके पर लीला कुमारी, अजय उरांव, मायावती कुमारी, राजकुमार, निशा उरांव, सुनीता कुमारी और देवकी देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >