माॅनसून से पहले योजनाओं को पूरा करें : डीसी

माॅनसून से पहले योजनाओं को पूरा करें : डीसी

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने समाहरणालय में तकनीकी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में पथ प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, एनआरइपी, लघु सिंचाई और जिला परिषद द्वारा संचालित कार्यों का जायजा लिया गया. डीसी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि वैसी सभी योजनाएं जिनमें माॅनसून के दौरान निर्माण सामग्री ले जाने में बाधा आती है, उन्हें हर हाल में बारिश से पहले पूर्ण कर लिया जाये. सड़क और भवन निर्माण पर जोर : डीसी ने पथ प्रमंडल को नदिया मोड़-अरकोसा-इरगांव-भंडरा पथ के पुनर्निर्माण और चट्टी-कुड़ू व कैरो नया टोली-जिंगी मोड़ पथ के अवशेष कार्य जल्द पूरे करने को कहा. एनआरइपी को पेशरार के तुईमूपाट में नये विद्यालय भवन व शौचालय का काम जून तक खत्म करने का निर्देश दिया. साथ ही, सदर अस्पताल परिसर में बन रहे इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का कार्य भी जून माह तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का निर्देश दिया. सिंचाई और स्टेडियम योजनाओं की समीक्षा : लघु सिंचाई विभाग को भुजनिया नाला चेकडैम, जोगना सोलर लिफ्ट योजना और किस्को में श्रृंखलाबद्ध चेकडैमों का काम समय पर पूरा करने का निर्देश मिला. ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल को तिसिया ग्राम में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन पुलों का कार्य 15 दिनों में निपटाने को कहा गया. गुणवत्ता और पारदर्शिता अनिवार्य : उपायुक्त ने कहा कि ग्रामीण सड़कों की स्थिति में सुधार लायें और जर्जर पथों की सूची प्राथमिकता के आधार पर तैयार रखें. उन्होंने लंबित योजनाओं का एग्रीमेंट कर उन्हें एक माह में शुरू करने का निर्देश दिया. बैठक में कार्यपालक अभियंताओं को हिदायत दी गयी कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए. मौके पर सभी संबंधित विभागों के कार्यपालक व सहायक अभियंता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >