अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें : डीसी

अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य 15 जून तक पूर्ण करें : डीसी

लोहरदगा़ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) कार्यक्रम की सफलता को लेकर बुधवार को नया नगर भवन में सभी बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजरों के लिए एक आवश्यक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रूप से उपस्थित उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का कार्य हर हाल में 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाये. उन्होंने कहा कि एसआइआर का कार्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया की शुद्धता और पारदर्शिता से जुड़ा हुआ है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देशित किया कि एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए. प्रत्येक मतदाता का भौतिक सत्यापन पूरी सावधानी और जिम्मेदारी के साथ किया जाये. ऐप पर बीएलओ को कराया गया हैंड्स ऑन : प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा सभी बीएलओ को बीएलओ ऐप के माध्यम से अनमैप्ड मतदाताओं की मैपिंग का लाइव हैंड्स ऑन कराया गया और काम के दौरान आने वाली तकनीकी शंकाओं का मौके पर ही निवारण किया गया. इसके अलावा कार्यक्रम में एसआइआर की प्रक्रिया, सत्यापन के कड़े मानदंड, मतदाता मैपिंग, एएसडीडी सूची तैयार करने तथा रिकॉर्ड संधारण से संबंधित विस्तृत तकनीकी जानकारियां दी गयीं. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी के प्रभार में परियोजना निदेशक आइटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, किस्को सीओ अजय कुमार, कुड़ू सीओ संतोष उरांव, कैरो बीडीओ छंदा भट्टाचार्जी, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी मुक्ति किड़ो और भंडरा सीओ दुर्गा कुमार सहित काफी संख्या में बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >