पाखर में विकास के दावों की खुली पोल, नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा गंदा पानी

पाखर में विकास के दावों की खुली पोल, नाली के अभाव में सड़क पर बह रहा गंदा पानी

किस्को़ किस्को प्रखंड के पाखर पंचायत में विकास की जमीनी हकीकत दावों से कोसों दूर है. विकास के नाम पर यहां के लोगों को केवल आश्वासन मिल रहे हैं. ””””प्रभात खबर आपके द्वार”””” कार्यक्रम के माध्यम से पाखर पंचायत के ग्रामीणों और गणमान्य लोगों ने अपनी व्यथा खुलकर साझा की. ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण वे वर्षों से मूलभूत समस्याओं से जूझ रहे हैं. सड़क पर जलजमाव और दुर्गंध से जीना मुहाल : ग्रामीणों ने बताया कि नाथपुर गांव की मुख्य सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं होने के कारण घरों का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहता है. सालों से बनी इस समस्या के कारण पूरी सड़क कीचड़ और गंदगी से पटी रहती है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जब सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है. स्थानीय ग्रामीण बुदी देवी, बसंती, मंगिया, मंगरा, शिवदेव उरांव और लखपति देवी ने बताया कि दुर्गंध के कारण सड़क से गुजरना और घरों में रहना मुश्किल हो गया है. विभाग को सड़क निर्माण के समय ही नाली बनानी चाहिए थी, लेकिन योजना में इस अनदेखी का खामियाजा अब ग्रामीण भुगत रहे हैं. नदियां हो रही हैं दूषित, स्वास्थ्य पर खतरा : यह मुख्य सड़क कुड़ू और किस्को प्रखंड के कई पंचायतों को जोड़ने वाली अहम कड़ी है. नाली के अभाव में यहां बह रहा गंदा पानी बहते हुए पास की नदी में जाकर मिल रहा है, जिससे पेयजल और खेती का स्रोत भी दूषित हो रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से फरियाद की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है. पंचायती राज के प्रतिनिधि इस मामले में पूरी तरह खामोश हैं, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है. बेरोजगारी की मार झेल रहीं हैं महिलाएं : नाली की समस्या के अलावा गांव में रोजगार का संकट भी प्रमुखता से उभरा. गांव की महिलाओं ने बताया कि क्षेत्र में काम नहीं मिलने के कारण वे बेकार बैठी रहती हैं. बेरोजगारी की वजह से घर चलाना मुश्किल हो रहा है. महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि गांव में ही रोजगार की व्यवस्था करायी जाये ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और परिवार का भरण-पोषण कर सकें. ग्रामीणों ने एक स्वर में मांग की कि जल्द से जल्द नाली निर्माण और रोजगार सृजन की दिशा में ठोस कदम उठाये जायें, अन्यथा वे उग्र आंदोलन को विवश होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >