2026 में जनगणना कार्य पूर्णतः डिजिटल होगा : सुमन कुमार दास

2026 में जनगणना कार्य पूर्णतः डिजिटल होगा : सुमन कुमार दास

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित महात्मा गांधी सभागार में भारतीय जनगणना 2027 के प्रथम चरण के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हो गया. इस प्रशिक्षण में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक सुमन कुमार दास और अशोक भगत ने बताया कि आगामी जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी. डेटा संग्रह के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग किया जायेगा, जिससे कार्यों में पारदर्शिता और सटीकता आयेगी. विशेष बात यह है कि इस बार देशवासियों को स्व-गणना (सेल्फ इन्युमरेशन) की सुविधा भी दी जा रही है. स्व-गणना का कार्य एक मई से 15 मई तक चलेगा. इसके पश्चात, 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य करेंगे. प्रशिक्षण के दौरान जनगणना के महत्व, कार्यप्रणाली और कानूनी प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गयी. साथ ही, डिजिटल ऐप के संचालन और डेटा संग्रह की प्रक्रिया को प्रायोगिक तरीके से समझाया गया ताकि प्रगणकों को क्षेत्र में कोई परेशानी न हो. मौके पर प्रदीप उरांव, अनिल उरांव, वजीर अंसारी, सारु उरांव, बालकृष्णा सिंह, गंगा उरांव, अजय शुक्ला, जैनुल अंसारी समेत कई शिक्षक और पर्यवेक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >