लोहरदगा. शहर के जयनाथपुर क्षेत्र में एक पागल कुत्ते के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. कुत्ते ने अचानक हमला कर एक दर्जन से अधिक लोगों और करीब आधा दर्जन बकरियों को काटकर घायल कर दिया. घायलों में मुख्य रूप से सोनामणि कुमारी और चाकू लोहरा शामिल हैं. घटना के बाद आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया. पशुपालकों को भी इस हमले में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. स्थानीय ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से कुत्ते को जल्द पकड़ने और इलाके में सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगायी है.
बंगाल व अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न
बंगाल व अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न

बंगाल व अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर मनाया जश्न