राजकीय मध्य विद्यालय अरु का वार्षिकोत्सव मनाया गया

राजकीय मध्य विद्यालय अरु का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया.

राजकीय मध्य विद्यालय की स्थापना 1956 ई में हुई थी

सेन्हा-लोहरदगा. राजकीय मध्य विद्यालय अरु का वार्षिकोत्सव बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई. इसके बाद विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सुखदेव उरांव ने शिक्षा को जीवन संवारने का माध्यम बताते हुए बच्चों को परिश्रम और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होता है. जिप सदस्य राधा तिर्की ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास का उल्लेख किया और बताया कि यहां के विद्यार्थी आज पुलिस, सेना और अन्य क्षेत्रों में देश-समाज की सेवा कर रहे हैं. विद्यालय की स्थापना वर्ष 1956 में क्षेत्र के बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से की गयी थी. कार्यक्रम के अंत में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर प्रमुख फूलझरी देवी, अध्यक्ष पराजित उरांव, ग्राम प्रधान करमा उरांव, विकेश कुमार सिन्हा, चोन्हस उरांव, पुष्पा बखला, सुधा लकड़ा, राजेश उरांव, देवदीप उरांव, पवन उरांव, सुमन कुमार दास, सुजीत रजक समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >