सभी पर्व-त्योहार खुशनुमा माहौल में मनायें : डॉ ताराचंद

सभी पर्व-त्योहार खुशनुमा माहौल में मनायें : डॉ ताराचंद

लोहरदगा़ आगामी ईद, सरहुल, रामनवमी, चैती दुर्गा पूजा और गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई. उपायुक्त डॉ ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गंगा-जमुनी तहजीब को कायम रखने और असामाजिक तत्वों से दूर रहने की अपील की गयी. पुरानी घटनाओं की न हो पुनरावृत्ति : उपायुक्त डॉ ताराचंद ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान जिला और राज्य की छवि धूमिल करने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि सभी पर्व-त्योहार खुशनुमा माहौल में मनाये़ं उन्होंने ग्रामीणों और मोहल्ला समितियों से सतर्क रहने तथा संदिग्ध सूचनाएं तत्काल प्रशासन से साझा करने को कहा. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति के लिए खराब चापाकालों की मरम्मत और बिजली के जर्जर व झूलते तारों को दुरुस्त करना सुनिश्चित करें. संवेदनशील इलाकों में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती रहेगी. अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं : एसपी सादिक अनवर रिजवी ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि साइबर सेल हर अकाउंट पर नजर रख रहा है; किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट साझा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी. एसपी ने सीओ और थाना प्रभारियों को आपसी समन्वय के साथ फ्लैग मार्च करने और जुलूस के रूटों का संयुक्त निरीक्षण करने का निर्देश दिया. बैठक में जिप अध्यक्ष सुखदेव उरांव, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, नगर परिषद उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अली समेत विभिन्न प्रखंडों के सदस्य उपस्थित थे. सभी ने एक स्वर में जिले में शांति और खुशहाली के साथ पर्व मनाने का संकल्प लिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >