भुसाड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

भुसाड़ के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, एक घायल

किस्को. लोहरदगा से पेशरार जा रही एक कार जेएच-08 ए 3684 लोहरदगा पेशरार रोड पर भुसाड़ के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में चार से छह लोग सवार थे. हादसे में एक व्यक्ति के घायल होने की बात कही जा रही है, वहीं अन्य सवार सुरक्षित बताये जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. आशंका है कि पहाड़ी रास्ते पर तेज गति या मोड़ पर नियंत्रण खोने से कार दुर्घटनाग्रस्त हुई. सांसद सुखदेव भगत पीएसी सदस्य नियुक्त, कांग्रेसियों में हर्ष

लोहरदगा. लोकसभा सांसद सुखदेव भगत को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी और प्रदेश कांग्रेस की एसआइआर कमेटी में शामिल किये जाने पर स्थानीय कांग्रेसियों ने खुशी जतायी और सांसद को बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखदेव भगत की कुशल संगठन क्षमता और अनुभव को देखते हुए आलाकमान ने उन पर भरोसा जताया है. इससे पहले भी वे राष्ट्रीय स्तर की कई अहम कमेटियों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनके पीएसी सदस्य बनने से प्रदेश संगठन को नयी मजबूती मिलेगी. बधाई देने वालों में साजिद अहमद, आलोक साहू, कुणाल अभिषेक, मनोज तिर्की, विजय चौहान, राधेश्याम साहू, फूलदेव उरांव, मनोज भगत, समीद अंसारी, दयानंद उरांव, लाल विकास नाथ शाहदेव, सोनू कुरैशी, नंदू शुक्ला, राजू कुरैशी, शाहजहां अंसारी, संदीप साहू, ताहिर अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >