एसआइआर मैपिंग को लेकर बूथ पर लगाया जा रहा है शिविर

एसआइआर मैपिंग को लेकर बूथ पर लगाया जा रहा है शिविर

लोहरदगा. मतदाता सूची प्रकाशन के पश्चात अनमैप्ड मतदाताओं का नाम मैप्ड करने के लिए प्रखंड क्षेत्र के सभी 37 बूथ पर लगातार शिविर आयोजित की जा रही है. सभी बीएलओ घर-घर घूम रहें हैं ताकि एसआइआर में कोई भी व्यक्ति न छूटे. साथ ही सभी लोगों को एसआईआर में मैपिंग के लिए प्रेरित भी कर रहें हैं. बूथ संख्या 168 के बीएलओ पावन कुमार ने बताया कि बूथ में काफी कम मतदाता आ रहें हैं. खास कर महिलाओं की उपस्थिति चिंताजनक है. बूथ पर बैठ कर कार्य करना मुश्किल हो रहा है. वहीं गांव में नई-नई शादी हो कर आई महिलाओं का एसआईआर में मैपिंग को लेकर उनके मायके से 2003 का दादा, दादी, मां,पिता के नाम वाला मतदाता सूची का छाया प्रति लाना अनिवार्य है तभी उनका परिवारिक सूची में नाम मैप्ड होगा. अन्यथा उनका मैपिंग संभव नहीं है. साथ ही कहा कि मतदाताओं में जागरूकता का अभाव दिख रहा है. जिसके कारण कार्य करना कठिन हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Akarsh Aniket

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >