ओपा सरनाटोली में ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों में अंधेरा, बढ़ेगी क्षमता

ओपा सरनाटोली में ट्रांसफार्मर जलने से 50 घरों में अंधेरा, बढ़ेगी क्षमता

कुड़ू. प्रखंड के ओपा सरनाटोली गांव में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर 21 मई को ही जल गया है. ट्रांसफार्मर बदले नहीं जाने से स्थानीय ग्रामीण भीषण गर्मी और उमस के बीच परेशान हैं. ग्रामीणों द्वारा विभाग के अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज कराने के बाद भी इसे अब तक नहीं बदला गया है. ट्रांसफार्मर खराब होने से करीब 50 घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है और ग्रामीण विभाग की लापरवाही से परेशान हैं. मामले को लेकर कुड़ू सब डिवीजन के एसडीओ मो जिशान ने बताया कि ओपा सरनाटोली में 10 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने की सूचना है. ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए अब वहां 10 केवीए के स्थान पर क्षमता बढ़ाकर 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा. इसके लिए सभी आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. जल्द ही नया ट्रांसफार्मर लगाकर गांव की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा के लिए अनुष्ठान

किस्को. प्रखंड के नवाडीह स्थित श्री शिव मंदिर में सोमवार को भगवान भोलेनाथ का राजोपचार रुद्र महाभिषेक अनुष्ठान किया गया. इस दौरान 1008 बेलपत्र से भगवान शिव की विशेष अर्चना की गयी. कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे रौशन कुमार ने बताया कि रुद्र का अर्थ दुखों का नाश करने वाला होता है. मान्यता है कि इस अनुष्ठान से जाने-अनजाने में हुए पाप भस्म हो जाते हैं. क्षेत्र की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा एवं सुख-शांति के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यह अनुष्ठान संपन्न हुआ. यह धार्मिक आयोजन 108 स्वामी श्री रामधराचार्य महाराज जी के सानिध्य में आचार्य श्री रामाधार पाण्डेय द्वारा संपन्न कराया गया. अनुष्ठान में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद प्राप्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >