कुड़ू लोहरदगा. प्रखंड में मतदाता सूची अद्यतन कार्य तेजी से चल रहा है. कुल 73,122 मतदाताओं में से 64,172 नाम मैप्ड सूची में दर्ज हैं, जबकि 8,950 मतदाताओं का नाम छूट गया था. इन छूटे हुए नामों को जोड़ने और सत्यापित करने के लिए 88 मतदान केंद्रों के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) डोर-टू-डोर जाकर आवश्यक दस्तावेज़ मांग रहे हैं. विशेष रूप से विवाह के बाद ससुराल आयी महिलाओं से उनके मायके के पिता या दादा के नाम वाली पुरानी मतदाता सूची (2003 की सूची) की फोटो कॉपी प्रस्तुत करने को कहा जा रहा है. सीओ ने निरीक्षण किया, काम तेज करने का निर्देश
यह अभियान सुनिश्चित करता है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए. डोर-टू-डोर सत्यापन से छूटे हुए नामों को जोड़ा जा रहा है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सशक्त होगी.
