किस्को. जोबांग थाना क्षेत्र के मक्का हाई स्कूल के समीप एक तेज रफ्तार बाइक (जेएच 19डी 0795) अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उसकी गाड़ी सड़क किनारे झाड़ियों में क्षतिग्रस्त मिली. ग्रामीणों के अनुसार, मृत युवक लातेहार जिला का रहने वाला था, जो सीरम गांव में किसी के घर मेहमान बनकर आया था. बुधवार को वापस लौटने के दौरान वह इस हादसे का शिकार हो गया. सूचना मिलते ही जोबांग थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है.
जोबांग में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, लातेहार के अज्ञात युवक की मौत
जोबांग में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, लातेहार के अज्ञात युवक की मौत
