लोकसभा चुनाव को लेकर बीडीओ ने बूथवार समीक्षा की

प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ सह सीओ छंदा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई.

कैरो. प्रखंड मुख्यालय सभागार में सोमवार को बीडीओ सह सीओ छंदा भट्टाचार्य की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर समीक्षा बैठक हुई. इस दौरान बीडीओ ने बूथवार समीक्षा करते हुए सभी बूथों में आधारभूत सुविधा बहाल करने की बात कही. उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ में पेयजल, बिजली, रैंप व शौचालय की सुविधा मुहैया करायें. मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. साथ ही मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रचार-प्रसार करें. बैठक में दिनेश कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, मंसूर आलम सहित कई कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >