बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट ऐतिहासिक और यादगार होगा : धीरज प्रसाद साहू

बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट ऐतिहासिक और यादगार होगा : धीरज प्रसाद साहू

लोहरदगा़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन और साहू परिवार के संयुक्त तत्वावधान में 10 से 13 फरवरी तक आयोजित होने वाले बलदेव साहू मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. बैठक बीएस कॉलेज के निकट राज्य स्तरीय स्टेडियम परिसर में एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू की अध्यक्षता में हुई. जिला वासियों से सहयोग की अपील : मौके पर जिलाध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित यह क्रिकेट कप जिले के लिए ऐतिहासिक और यादगार साबित होगा. उन्होंने क्रिकेट से जुड़ी राजनीति और भेदभाव को भुलाकर सभी जिला वासियों से सहयोग की अपील की. कहा कि यह प्रतियोगिता सिर्फ साहू परिवार या उनकी व्यक्तिगत पहल नहीं, बल्कि पूरे लोहरदगा परिवार की प्रतियोगिता है. उन्होंने जानकारी दी कि झारखंड के अलग-अलग क्षेत्रों से आठ टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी. साथ ही लोहरदगा के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से कोचिंग सेंटर की स्थापना की गयी है. उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को उद्घाटन समारोह में प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार अक्षरा सिंह शिरकत करेंगी. इससे पूर्व 9 फरवरी की शाम को रसियन बैंड की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मैचों का आगाज किया जायेगा. इस दौरान स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी. इसके अलावा फायर डांस और लेजर शो जैसे आकर्षक कार्यक्रम दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगे. विभिन्न टीमों का टी-शर्ट लॉन्च किया : वहीं 13 फरवरी को समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग के शामिल होने की जानकारी दी गई. इस अवसर पर दोनों खिलाड़ियों के बीच फैंसी मैच भी खेला जायेगा. बैठक के दौरान एसोसिएशन अध्यक्ष धीरज प्रसाद साहू, एसपी सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, भास्कर दास गुप्ता, सचिव आलोक रॉय, रणजी खिलाड़ी आशीष कुमार, बीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ शशि गुप्ता और विशाल महेंद्रू ने संयुक्त रूप से विभिन्न टीमों की टी-शर्ट का लॉन्च किया. साथ ही रनिंग ट्रॉफी का अवलोकन भी किया गया. उपस्थित लोग : बैठक में लालमोहन केशरी, कमल केशरी, रितेश कुमार, अमित कुमार, प्रवीण प्रसाद, अजय प्रजापति, दानिश अली, किशोर कुमार वर्मा, दुर्गा प्रजापति, सरोज प्रजापति, पंकज जायसवाल, अरुण वर्मा, हिमांशु केशरी, रोहित ओझा, इम्तियाज अंसारी, जयजीत चौबे, नीरज, निशांत, पंकज कुमार, सतीश वर्मा, निश्चय वर्मा, रौनक इकबाल, दीपक देवघरिया, कविश जायसवाल, रविंद्र दत्ता, आशीष कुमार, निशु, मिथिलेश, बबलू सहित अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >