आजाद क्लब डे-नाइट क्रिकेट में अजहर क्रिकेट क्लब बना विजेता

आजाद क्लब डे-नाइट क्रिकेट में अजहर क्रिकेट क्लब बना विजेता

लोहरदगा़ तोड़ार में आयोजित आजाद क्रिकेट क्लब डे-नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा. खिताबी मुकाबले में अजहर क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया, जबकि हीरही बी की टीम उपविजेता रही. समापन और पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथियों में युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजर अंसारी, वरीय उपाध्यक्ष गुलाम जिलानी और विधानसभा उपाध्यक्ष फारुख हुसैन शामिल हुए. अतिथियों ने शीर्ष टीमों को ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया. टूर्नामेंट की अंतिम रैंकिंग में अजहर क्लब प्रथम, हीरही बी द्वितीय, कुजी क्लब तृतीय, ताजुद्दीन क्लब चतुर्थ, अम्बा टोली पांचवें और मन्हो की टीम छठे स्थान पर रही. ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम : अभिनव : समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से छिपी हुई स्थानीय प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है, जिससे जिला व राज्य का नाम रोशन होता है. उन्होंने लोहरदगा में खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. संजर अंसारी और गुलाम जिलानी ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया. मौके पर पूर्व मुखिया सुखदेव उरांव, राजू बाखला, अंजुमन इस्लामिया के सदर व सेक्रेट्री सहित काफी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >