पीएम श्री केजीबीवी में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेन्हा में पीएम श्री विद्यालय गतिविधियों के अंतर्गत मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत युवा क्लब एवं ईको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया.

सेन्हा. प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेन्हा में पीएम श्री विद्यालय गतिविधियों के अंतर्गत मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत युवा क्लब एवं ईको क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया. कार्यक्रम के तहत विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका व छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. जागरूकता रैली के माध्यम से वर्षा जल संचयन, औषधीय एवं हर्बल पौधारोपण, ऊर्जा संरक्षण,कचरा प्रबंधन एवं स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं द्वारा स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया. वहीं आयोजित रैली के दौरान छात्राओं ने नारों एवं संदेशों के माध्यम से स्वच्छ, हरित एवं सतत जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया. साथ ही विद्यालय परिसर की समीक्षा की गयी. जिसके अंतर्गत जल, ऊर्जा, स्वच्छता तथा हरित क्षेत्र से संबंधित व्यवस्थाओं का आकलन किया गया. कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को ग्रीन एंबेसडर के रूप में भी नामित किया गया. जिससे वे विद्यालय एवं समाज में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने की भूमिका निभा सकें आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 425 छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही.वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया. मौके पर वार्डेन प्रेमदनी कुजूर, अलका रानी लकड़ा, सिकंदर हयात, प्रियंका एक्का, स्वाति बंसल, सोनाली सिकदर, ईश्वरी प्रसाद, शाइस्ता परवीन, ममता कुमारी, पिंकी कुमारी समेत सभी शिक्षक शिक्षिका व छात्राएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >