मतदाताओं के बीच किया गया जागरूकता कार्यक्रम

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने हेतु शहरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया.

लोहरदगा. नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 में मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग करने हेतु शहरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया. स्वीप कोषांग की ओर से नगरपालिका क्षेत्र के थाना टोली चौक में जनवितरण प्रणाली के दुकान में एवं आंबेडकर नगर के आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के अभिभावकों के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सभी को नगरपालिका चुनाव के तहत 23 फरवरी को अपने मत का प्रयोग करने हेतु जागरूक किया गया. साथ ही सभी मतदाताओं को मतदाता प्रतिज्ञा दिलायी गयी. इस कार्यक्रम में स्वीप कोषांग की ओर से कृष्ण कुमार गुप्ता, ज्योति कुमारी, कालीचरण उरांव, इम्तियाज अंसारी,मेराज अंसारी, मुजफ्फर आलम, जफर कम्मल, महिला पर्यवेक्षक सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे. लावारिस हालत में कार बरामद, पुलिस ने जब्त किया लोहरदगा. सदर थाना क्षेत्र में बलराम साहू पूर्व डिप्टी चेयरमैन के आवास के सामने से पुलिस ने लावारिस हालत में एक कार बरामद किया है .पुलिस इस कर को जब्त कर थाना ले गयी. थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि काफी दिनों से एक कार लावारिस हालत में पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम साहू के घर के सामने खड़ी है. पुलिस ने जब इसकी पड़ताल की तो कोई भी सामने नहीं आया. जब इसकी नंबर की जांच की गई यह नंबर स्कूटी का पाया गया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस कर को जब्त कर थाना ले आयी है पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >