करमा पूर्व संध्या पर कुड़ू में झूमर-गीत का रंग, नेहा और रेखा-जयमंत ने जीता पहला स्थान

कुड़ू कॉलेज में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर झूमर और गीत प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. नेहा, रेखा और जयमंत ने प्रथम स्थान हासिल किया. हिंदी पखवाड़ा के विजेताओं की घोषणा भी हुई.

कुड़ू (लोहरदगा). अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, टिको कुड़ू में सोमवार को करमा पर्व की पूर्व संध्या पर झूमर एवं गीत प्रतियोगिता आयोजित की गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती और विशिष्ट अतिथि शशि भारती थे.

इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि करमा पर्व लोक-संस्कृति, प्रकृति प्रेम और सामाजिक एकता का प्रतीक है. झूमर और लोकगीत सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. ऐसे आयोजनों से नयी पीढ़ी अपनी परंपराओं से जुड़ती है और विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है.

पारंपरिक वेशभूषा में दी लोकगीत और झूमर की प्रस्तुति

प्रतियोगिता में प्रशिक्षुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत और झूमर प्रस्तुत किये. शशि भारती ने प्रशिक्षुओं को शिक्षकों का सम्मान करने और अनुशासन में रहने की बात कही. वरिष्ठ कर्मचारी लक्ष्मण उरांव ने सभी को करमा पर्व की शुभकामनाएं दीं.

झूमर प्रतियोगिता में नेहा और साथी प्रथम रहे. गीत प्रतियोगिता में रेखा और जयमंत ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सुप्रिया और श्याम दूसरे तथा दृष्टि और ज्योति तीसरे स्थान पर रहे.

हिंदी पखवाड़ा की प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित

कार्यक्रम के दौरान सात दिवसीय हिंदी पखवाड़ा के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम भी घोषित किये गये. निबंध प्रतियोगिता में अंजेला कुमारी प्रथम, सुजिला बिलुंग द्वितीय और स्वाति साहू तृतीय रहीं. कहानी प्रतियोगिता में रीता टोप्पो ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और स्कोलिशटीका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वाद-विवाद प्रतियोगिता में अक्षय एवं ग्रुप प्रथम रहा.

मौके पर डॉ जंग बहादुर, पंकज, अफताब, डॉ रेणुका, ममता, पवन, शिब, डॉ शशि, चीनीबास, तबस्सुम, डॉ सुनीता, प्यारी टोप्पो, अमृत और आरती समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amit kumar raj kuru

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >