आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील

आपसी भाईचारे के साथ रामनवमी मनाने की अपील

किस्को. थाना प्रभारी मानस कुमार साधू की अध्यक्षता में विभिन्न अखाड़ा समितियों की बैठक हुई. इसमें रामनवमी जुलूस के रूट चार्ट और वॉलिंटियर्स की तैनाती पर विस्तृत चर्चा हुई. थाना प्रभारी ने निर्धारित मार्ग का सख्ती से पालन करने और पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर रखने का निर्देश दिया. उन्होंने अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की. मौके पर सुधीर कुमार, राजू साहू सहित कई सदस्य उपस्थित थे. किस्को. चैत्र छठ का तीसरा दिन किस्को प्रखंड में व्रतीयो द्वारा डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया एवं सूर्यदेव व माता छठी से सुख-समृद्धि की कामना किया गया.किस्को प्रखंड क्षेत्र में जनवल, किस्को व विभिन्न स्थानों पर नदी व जलाशयो में डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया गया.विमलेश मिश्रा ने बताया कि चैत्र छठ हिंदू धर्म के सबसे कठिन और पवित्र व्रतों में से एक है.हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है.पहला चैत्र माह में और दूसरा कार्तिक मास में.यह पर्व 4 दिनों का होता है.व्रत के पहले दिन नहाय-खाय होता है,दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य के साथ पूजा संपन्न होती है.पर्व के तीसरे दिन लोग दउरा सजा कर पवित्र नदियों और तालाबों के घाट पर पहुंचे,व्रती बांस के सूप में ठेकुआ,ताजे फल,गन्ना, नारियल और कसार जैसी पूजन सामग्री सजाकर कमर तक पानी में उतरकर सूर्य देव की पूजा कर सूर्य की अंतिम किरण के समय अर्घ्य अर्पित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >