भंडरा़ प्रखंड के नौडीहा कला संस्कृति भवन में आदिवासी छात्र संघ की महत्वपूर्ण बैठक बिट्टू उरांव की अध्यक्षता में हुई. इसमें सरना धर्म कोड, परिसीमन और आदिवासी अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गयी. वक्ताओं ने कहा कि सरना धर्म कोड आदिवासियों की पहचान और अस्तित्व से जुड़ा है. इसके अभाव में आदिवासियों को अन्य धर्मों की श्रेणी में शामिल किया जा रहा है, जिससे उनकी वास्तविक जनसंख्या प्रभावित हो रही है. अधिकारों में कटौती का विरोध : बैठक में आरक्षण में कटौती, परिसीमन के जरिये सांसद-विधायक सीटों को कम करने के प्रयास और जनजातीय उपयोजना की राशि का गैर-आदिवासी क्षेत्रों में उपयोग करने पर रोष जताया गया. इसके विरोध में संघ द्वारा आंदोलन और रैली निकाली जायेगी. साथ ही, आठ जुलाई को रांची के खेलगांव स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में संघ का 26वां स्थापना दिवस सह महाअधिवेशन आयोजित होगा, जिसमें लोगों से भागीदारी का आह्वान किया गया. नयी प्रखंड कमेटी का गठन : बैठक में सर्वसम्मति से संजय उरांव को अध्यक्ष, सुखदेव उरांव उपाध्यक्ष, सूरज उरांव सचिव, जयप्रकाश उरांव सहसचिव, विष्णु उरांव कोषाध्यक्ष व राजेश उरांव को संगठन मंत्री चुना गया. संरक्षक मंडल में बिट्टू उरांव, शामिल उरांव व विनोद उरांव शामिल हैं. इस मौके पर केंद्रीय समिति के डॉ सुशील कुमार मिंज व जेट्रो उरांव विशेष रूप से मौजूद रहे. बैठक में प्रकाश उरांव, मारवाड़ी उरांव, सोमा उरांव, कल्याण पाना, फुलदेव उरांव, जीवन लकड़ा, संतोष उरांव, रामविलास उरांव, सरा उरांव, रामकेश्वर उरांव, आशा कुमारी, समीना कुमारी, सुदर्शन उरांव सहित कई सदस्य मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन शामिल उरांव ने किया.
सरना धर्म कोड और परिसीमन के खिलाफ आंदोलन का एलान
सरना धर्म कोड और परिसीमन के खिलाफ आंदोलन का एलान
