अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से अज्ञात महिला की मौत

कुड़ू़ नेशनल हाइवे 39 कुड़ू-रांची मुख्य पथ पर चेटर मोड़ के समीप रविवार अहले सुबह एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से करीब 62 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला सड़क किनारे पैदल जा रही थी, तभी रांची की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार मौके से फरार हो गया. अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम : घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. घायल महिला को तत्काल कुड़ू सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. ग्रामीणों के अनुसार, मृत महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह पिछले एक सप्ताह से आसपास के क्षेत्रों में भटकती देखी जा रही थी. पहचान करने का प्रयास जारी : पुलिस मृतका की शिनाख्त के लिए सीमावर्ती थानों से संपर्क कर रही है, हालांकि, अब तक उसकी पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है ताकि धक्का मारने वाले वाहन का पता लगाया जा सके. थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही वाहन को चिह्नित कर लिया जायेगा. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >