शहर के विकास के लिए मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह

शहर के विकास के लिए मतदाताओं में दिखा गजब का उत्साह

लोहरदगा़ नगर परिषद चुनाव को लेकर सोमवार को शहर के मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया. लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोग पहले मतदान, फिर जलपान के संकल्प के साथ सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध हो गये. महिलाओं में दिखा विशेष उत्साह : मतदान को लेकर महिलाओं में सबसे ज्यादा उत्साह नजर आया. शहर के 46 मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें देखी गयीं. कई केंद्रों पर पुरुषों ने भी संयम का परिचय देते हुए महिलाओं को पहले मतदान के लिए प्रेरित किया. मतदाताओं की लंबी कतारें और उनका अनुशासन शांतिपूर्ण मतदान की कहानी बयां कर रही थी. मतदान की रफ्तार और चुनावी गणित : सुबह के समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भारी भीड़ थी और मतदान की गति काफी तेज रही, हालांकि दोपहर होते-होते इसमें थोड़ी सुस्ती देखी गयी. नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 10 और विभिन्न वार्डों से 102 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए मतदाता घर से बाहर निकले. बूथों के बाहर सक्रिय रहे समर्थक : मतदान के दौरान बूथों के बाहर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की सक्रियता भी चरम पर रही. प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए अंत तक प्रयास करते दिखे. लोग शहर के विकास के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनने को लेकर काफी गंभीर और उत्साहित नजर आयें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >