कृषि विशेषज्ञों ने दी खरीफ फसल और जैविक खेती की जानकारी

कृषि विशेषज्ञों ने दी खरीफ फसल और जैविक खेती की जानकारी

सेन्हा. चितरी डांडू पंचायत भवन में कृषि विभाग और सेंट्रल इंटीग्रेटेड पोस्ट मैनेजमेंट सेंटर (रांची) द्वारा खेती बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें विशेषज्ञों ने किसानों को खरीफ फसल की उपज बढ़ाने और कीटों से बचाव की जानकारी दी. वनस्पति संरक्षण अधिकारी सुनीता रंजनी लकड़ा ने किसानों को रसायनिक खादों का प्रयोग कम करने, नियमित मृदा जांच कराने और खेतों की गहरी जुतायी करने की सलाह दी. उन्होंने कीटों से फसलों की रक्षा के लिए फेरोमोन ट्रैप, स्टिकी टैप, नीम का तेल और जैविक कीटनाशकों के उपयोग पर जोर दिया. साथ ही, कम पानी में मिलेट, मूंग, मड़ुआ, सोयाबीन, दलहन और तिलहन की खेती कर जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी डॉ गीता एस, प्यारी संगा, पी मिश्रा, प्रीता रानी, स्नेहलता पन्ना, कलाम अंसारी, सेराजुल अंसारी, एतवा उरांव और मोख्तार अंसारी सहित कई किसान मौजूद थे. स्कूल की पुरानी बिल्डिंग से अजगर बरामद

भंडरा. लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू विद्यालय भंडरा की पुरानी बिल्डिंग में शुक्रवार को एक विशाल अजगर सांप देखा गया. अजगर देखते ही विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गयी और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना प्रधानाध्यापक अजय कुमार को दी. प्रधानाध्यापक ने तत्काल स्थानीय सर्प मित्र (सांप पकड़ने वाले युवक) को बुलाकर अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कराया. प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय भवन के ठीक बगल में पहाड़ होने के कारण वन्यजीव कभी-कभार परिसर तक पहुंच जाते हैं. पकड़े गये अजगर की लंबाई पांच फीट से अधिक है, जिसे रेस्क्यू टीम के माध्यम से सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >