राहुल सिंह गैंग की धमकी के बाद सुरक्षा के साये में शुरू हुआ फोरलेन का काम

राहुल सिंह गैंग की धमकी के बाद सुरक्षा के साये में शुरू हुआ फोरलेन का काम

कुड़ू़ नेशनल हाइवे-39 पर कुड़ू से लातेहार के उदयपुरा तक निर्माणाधीन बाइपास फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य रविवार से पुलिस सुरक्षा के बीच दोबारा रफ्तार पकड़ चुका है. कुख्यात राहुल सिंह गैंग द्वारा लेवी की मांग को लेकर निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी को व्हाट्सएप मैसेज पर धमकी दी गयी थी. मैसेज में बगैर मैनेज किये काम शुरू करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गयी थी. इस संबंध में शनिवार को ही कुड़ू थाना में मामला दर्ज कराया गया था, इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार शाम से ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिये. रविवार को कार्यस्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी. वर्तमान में एक पुलिस अधिकारी के साथ चार जवान मुख्य कार्यस्थल पर मुस्तैद हैं, जबकि एक अन्य पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में बाइक दस्ता कर्मियों व मजदूरों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त कर रहा है. बता दें कि भारत माला परियोजना के तहत लगभग 861 करोड़ रुपये की लागत से कुड़ू के ढुलुवाखुंटा से लातेहार के उदयपुरा तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि निर्माण कार्य से जुड़े सभी कर्मियों और मजदूरों को पूरी सुरक्षा दी जायेगी. किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से निपटने के लिए पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shailesh ambashtha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >