नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रांची के लॉज से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी रांची के लॉज से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कुड़ू़ स्थानीय थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को कुड़ू पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर रांची से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान पंडरा गांव निवासी हसे पवरिया के पुत्र तजमुल पवरियां के रूप में हुई है. पुलिस ने शनिवार को उसे हिरासत में लिया और आवश्यक पूछताछ के बाद रविवार को लोहरदगा जेल भेज दिया. घर में अकेला पाकर किया था दुष्कर्म : पीड़िता ने पुलिस को दिये आवेदन में बताया था कि आरोपी ने उसे घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने और बर्बाद करने की धमकी दी थी. परिजनों के घर लौटने पर नाबालिग ने आपबीती सुनायी, इसके बाद थाना में मामला दर्ज कराया गया. रांची के लॉज में छिपा था आरोपी : मामला दर्ज होने के बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी तजमुल पवरियां रांची के एक लॉज में छिपा हुआ है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लॉज में छापेमारी की और उसे दबोच लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसे तकनीकी सहायता और सूचना तंत्र के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >